आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, AAP ने किया ऐलान

आतिशी मार्लेना, मुख्यमंत्री, आम आदमी पार्टी, संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी आलाकमान, Atishi Marlena, Chief Minister, Aam Aadmi Party, Convenor Arvind Kejriwal, Party High Command,

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की जगह अब आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। पार्टी हाईकमान ने मंगलवार को विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया है। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

दरअसल, केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे, जब जनता उन्हें “ईमानदारी का सर्टिफिकेट” देगी।

आपको बता दें कि आतिशी इस समय दिल्ली सरकार के सबसे ज्यादा विभाग संभाल रही हैं। उन्हें AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी लोगों में से एक माना जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts