आज, 26 नवंबर 2024, मंगलवार को वृषभ, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए एक खास दिन है क्योंकि इन राशियों पर शुभ ग्रहों का प्रभाव रहेगा। चंद्रमा की पूरी दृष्टि मंगल पर होगी, जिससे आपके कार्यों में सफलता मिल सकती है। वहीं, सूर्य और बुध का संयोग बुधादित्य योग बना रहा है, जो खासतौर पर वृश्चिक राशि में है। हालांकि, बुध इस समय वक्री अवस्था में हैं, जो कुछ मामलों में बदलाव और सोचने की आवश्यकता की ओर इशारा करता है।
इस विशेष योग का असर मेष से मीन तक सभी राशियों पर पड़ेगा, और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना आज का राशिफल।
मेष राशि वाले शत्रुओं से सतर्क रहें

मेष राशि के जातकों को आज बैंक से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। ज्योतिषीय गणना बताती है कि राशि से छठे भाव में चंद्रमा के होने से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी आपको आज सफलता मिलने की संभावना है। लेकिन आपको आज विरोधी एवं शत्रुओं से सतर्क रहना होगा।। आपके द्वारा किए गए कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय किया है तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना और हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करना लाभदायक रहेगा।
वृषभ राशि वाले हर्षवर्धक समाचार पाएंगे

वृषभ राशि के लिए आज का दिन प्रेम और उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आपको आज संतान पक्ष की ओर से खुशी मिलेगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आज आपको राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में भी सफलता मिलेगी। आज शाम के समय आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं, अथवा जीवनसाथी के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। आज आपको संतान पक्ष से कोई हर्षवर्धक समाचार मिल सकता है।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा डालना फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि को मेहनत और धैर्य से लाभ

मिथुन राशि के स्वामी बुध आज से वक्री हो रहे हैं ऐसे में आज आपको आर्थिक मामलों में सोच समझकर चलना होगा नहीं तो पैसा फंस सकता है। शिक्षा और शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आज आपको लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिसकी आपको आज खुशी होगी। आज रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपनी मेहनत और धैर्य का फायदा मिलेगा। सितारे कहते हैं कि बीते दिनों हुए खर्च की वजह से आप कुछ तनाव में भी रह सकते हैं।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें साथ ही लाल चंदन लगाएं।
कर्क राशि वाले पाएंगे बेहतरीन अवसर

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा आज कन्या राशि मे हैं ऐसे में आज का दिन दिन कर्क राशि के लिए अनुकूल रहेगा। आज घर या वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपके प्रयास सफल होंगे। आपको आज साहसिक निर्णय का भी फायदा मिलेगा। संतान से संबंधित किसी समस्या का आज समाधान हो सकता है। नौकरी में आज बेहतरीन अवसर मिलेंगे। शाम तक आपको आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विदेश में शिक्षा के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।
सिंह राशि वाले खर्च पर नियंत्रण रखें

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश आपको आज लाभ दिला सकता है। साथ ही आज अगर आप दीर्घकालीन निवेश करेंगे तो फायदे में रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विरोधी आज आपका अहित नहीं कर पाएंगे।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि वालों के लिए लाभदायक दिन

आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम बनेंगे। पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। कई सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं। माता पिता से आशीर्वाद और सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि रहेगी और पुण्य कार्यों पर धन खर्च होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको प्रेम और आनंद मिलेगा।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना लाभप्रद होगा।
तुला राशि में लाभ का योग

तुला राशि के लिए आज का दिन कारोबार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज पारिवारिक बिजनेस में परिवार का साथ सहयोग मिलेगा। आपको आज बिजनेस में फंसा हुआ धन मिल सकता है। दोस्तों और संबंधियों से भी आज आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। पैसों के लेन-देन की कोई बड़ी समस्या चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। लव लाइफ में भी आज आपके सामंजस्य बना रहेगा। लेकिन खर्च भी आज आपका बढा रहेगा जिस पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत है। सिर दर्द और सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि के लिए लाभ का संयोग

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आप आज उत्साह और जोश से भरपूर रहेंगे। बिजली के उपकरण के काम में और तकनीकी क्षेत्र में आपको विशेष रूप से फायदा मिलेगा। आपके द्वारा शुरू किया गया कोई काम आपको भविष्य में बड़ा लाभ दिला सकता है। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं आज उनका प्रभाव बढेगा। सलाह है कि सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में भी आपको आज किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर और चमेली के तेल का लेपन करें।
धनु राशि वाले सुख साधन पाएंगे

धनु राशि के जातकों को आज परिवार का साथ सहयोग प्राप्त होगा। आपका कोई काम जो लंबे समय से रुका हुआ था आज वह पूरा हो सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। किसी उत्सव समारोह में शामिल होने का संयोग बनेगा। जीवनसाथी से आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके प्रयास आज सफल होंगे। मित्रों और पूर्व परिचितों से आपको फायदा मिल सकता। भौतिक सुख साधनों की भी आज प्राप्ति होने वाली है।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाना शुभ रहेगा।
मकर राशि वालों की शिक्षा और करियर में प्रगति

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपक आज किसी दीर्घकालीन निवेश से भी आज लाभ मिलेगा। जो लोग घर या जमीन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। लेकिन आपको आज चिकित्सा संबंधी मामलों में धन भी खर्च करना पड़ सकता है। माता पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। संतान की शिक्षा और करियर में आज प्रगति होगी। आप आज घर की व्यवस्था में भी आज कुछ बदलाव कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन प्रेमपूर्ण बना रहेगा और धर्म कर्म में आपका मन लगेगा।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।
कुंभ राशि वाले शुभ समाचार पाएंगे

कुंभ राशि के लिए सितारे आज अनुकूल रहेंगे। जो लोग नौकरीपेशा बदलने की सोच रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी करीबी व्यक्ति से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को आज प्रयास करना चाहिए, सफलता मिल सकती है। लेकिन आपको आज आर्थिक मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। आपकी पहचान का दायरा आज बढेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।
मीन राशि वाले भावुकता पर काबू रखें

मीन राशि में आज राहु का प्रभाव बना हुआ है। और चंद्रमा राशि से सप्तम भाव में चल रहा है ऐसे में आज आपको भावुकता और आवेश पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो नुकसान हो जाएगा। आपके लिए सलाह है कि आज परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाए रखें। और आर्थिक मामलों में परिवार के सदस्यों से पारदर्शिता बनाए रखें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे और इसमें कुछ धन खर्च कर सकते हैं। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। छात्रों का मन विचलित रहेगा, शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है।
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ के साथ चना भी खिलाएं।