08 अक्टूबर 2024 भारत एवं विश्व का इतिहास: भारतीय वायु सेना दिवस (Vayu Sena Diwas) हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। 1932 में स्थापित, भारतीय वायु सेना भारतीय सशस्त्र बलों की वायु सेना है और इसे यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयर फोर्स के लिए सहायक बल के रूप में पेश किया गया था। पहली IAF उड़ान अप्रैल 1933 में अस्तित्व में आई।
आज का इतिहास इस प्रकार है।
- 2004 में आज ही के दिन केन्या के पर्यावरणविद वांगरी मथाई को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
- 2004 में 8 अक्टूबर के दिन ही भारतीय गेहूं पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद हुआ था।
2003 में आज ही के दिन ईरान की शिरीन इबादी को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। - 2003 में 8 अक्टूबर के दिन ही टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने खिताब जीता था।
- 2002 में आज ही के दिन पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का दोबारा टेस्ट किया था।
- 2000 में 8 अक्टूबर के दिन ही वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने थे।
- 1998 में आज ही के दिन भारत फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन का सदस्य बना था।
- 1996 में 8 अक्टूबर के दिन ही कनाडा की राजधानी ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए थे।
- 1970 में आज ही के दिन सोवियत संघ के लेखक एलैकजेंडर सोल्जनित्सन को नोबेल पुरस्कार मिला था।
- 1932 में 8 अक्टूबर के दिन ही भारतीय वायुसेना का गठन हुआ था।
जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1926 में 8 अक्टूबर के दिन ही बाॅलीवुड अभिनेता राजकुमार का जन्म हुआ था।
- 1844 में आज ही के दिन प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता बदरुद्दीन तैयब जी का जन्म हुआ था।
- 8 अक्टूबर को हुए निधन
- 1936 में आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद का निधन हुआ था।
- 1979 में 8 अक्टूबर के दिन ही संपूर्ण क्रांति के प्रणेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का निधन हुआ था।
- 1990 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी कमलापति त्रिपाठी का निधन हुआ था।
8 अक्टूबर को प्रमुख उत्सव
- भारतीय वायु सेना दिवस।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...