2 अक्टूबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1961 में 2 अक्टूबर के दिन ही मुंबई में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ था। 1952 में आज ही के दिन सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। 1951 में 2 अक्टूबर के दिन ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी।
आज का इतिहास (2 October Ka Itihas) इस प्रकार है-
- 2007 में आज ही के दिन उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक संपन्न हुई थी।
- 2006 में 2 अक्टूबर के दिन ही दक्षिण अफ्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया था।
- 2000 में आज ही के दिन रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुंचे थे।
- 1988 में 2 अक्टूबर के दिन ही तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल ओपन हुआ था।
- 1988 में आज ही के दिन दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ था।
- 1985 में 2 अक्टूबर के दिन ही दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया था।
- 1971 में आज ही के दिन तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया था
- 1961 में 2 अक्टूबर के दिन ही मुंबई में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ था।
- 1952 में आज ही के दिन सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी।
- 1951 में 2 अक्टूबर के दिन ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी।
जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1979 में आज ही के दिन ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सैनिक हंगपन दादा का जन्म हुआ था।
- 1974 में 2 अक्टूबर के दिन ही भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच का जन्म हुआ था।
- 1942 में आज ही के दिन प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म हुआ था।
- 1933 में 2 अक्टूबर के दिन ही हिंदी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक शंकर शेष का जन्म हुआ था।
- 1904 में आज ही के दिन भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था।
- 1898 में 2 अक्टूबर के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी प्रजापति मिश्र का जन्म हुआ था।
- 1869 में आज ही के दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था।
2 अक्टूबर को हुए निधन
- 1982 में 2 अक्टूबर के दिन ही स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का निधन हुआ था।
- 1975 में आज ही के दिन ही भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का निधन हुआ था।
- 1964 में 2 अक्टूबर के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का निधन हुआ था।
- 1906 में आज ही के दिन विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन हुआ था।
2 अक्टूबर को प्रमुख उत्सव
- महात्मा गांधी जयंती
- अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस
- लाल बहादुर शास्त्री जयंती
- वन्यजीव सप्ताह।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...