विजय हजारे ट्रॉफी: 15 बाउंड्री के साथ श्रेयस अय्यर ने ठोकी तूफानी सेंचुरी, कर्नाटक के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

अहमदाबाद: घरेलू क्रिकेट में लिमिटेड ओवरों के टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का रोमांच शुरू हो चुका है। पहले दिन की भिड़ंत में मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी तूफानी बैटिंग से धूम मचाकर रख दी। अय्यर ने कर्नाटक के खिलाफ दमदार बैटिंग करते हुए सिर्फ 50 गेंद में अपना शतक पूरा किया है। अय्यर मुंबई के लिए 114 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे। अरनी इस पारी में उन्होंने 55 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और 5 छक्के भी लगाए।

श्रेयस अय्यर की दमदार बल्लेबाजी के कारण ही मुंबई ने कर्नाटक के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 382 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। श्रेयस अय्यर इस पूरे घरेलू सीजन में लगातार दमदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही अब टीम इंडिया में अय्यर की वापसी होने वाली है।

कर्नाटक के खिलाफ सिर्फ श्रेयस अय्यर का बल्ला ही नहीं, मुंबई के लिए आयुष म्हात्रे, हार्दिक तमोरे और शिवम दुबे ने भी खूब धूम धड़ाका किया। टीम के लिए आयुष म्हात्रे ने 82 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 72 रनों की पारी खेली। इसके बाद हार्दिक ने भी अपना हाथ खोला और उन्होंने मुंबई के लिए 94 गेंद में 84 रन कूट दिए। इसके अलावा शिवम दुबे 36 गेंद में 63 रन बनाकर नाबाद रहे। शिवम दुबे ने अपनी पारी में 5 छक्के और 5 चौके भी लगाए।

वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो कर्नाटक के लिए सभी महंगे रहे। इसमें विद्याधर पाटील को सबसे ज्यादा मार पड़ी। पाटिल ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 103 रन लुटा दिए जिसमें सिर्फ एक विकेट मिला। इसके अलावा प्रवीण दुबे ने 10 ओवर 89 रन दिए। वहीं श्रेयस गोपाल ने भी 65 रन खर्च कर दिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts

Leave a Comment