ये है दुनिया की सबसे ठंडी जगह, जमने के लिए सिर्फ चंद सेकेंड है काफी!

Most Lowest Temperature Place: ठंड का मौसम चल रहा है, जहां दुनिया के ज्यादातर देशों में ठंड ने दस्तक दे दी है. वैसे तो हमारे देश में ठंड काफी तेजी पड़ती है इसलिए उत्तर भारत के लोग कांप जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे ठंडी जगह कौन सी है? दुनिया में एक जगह ऐसी है जहां आप अगर आप गए तो महज कुछ ही समय में जम सकते हैं. आइए जानते हैं उस जगह के बारे में

दुनिया की सबसे ठंडी जगह
बता दें दुनिया की सबसे ठंडी जगह अंटार्कटिका महाद्वीप पर स्थित वोस्टोक स्टेशन है. यहां 21 जुलाई 1983 को – 89.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था. यहां तापमान इतना कम है कि इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. इस स्थान पर कोई भी पौधा या जानवर नहीं पाया जाता है. यहां वैज्ञानिक पृथ्वी के इतिहास के बारे में जानने के लिए शोध करते हैं.

इस लिए पड़ती है इतनी ठंड
यह स्टेशन समुद्र तल से लगभग 3500 मीटर की ऊंचाई पर है. जैसे-जैसे ऊंचाई बढ़ती है साथ-साथ तापमान भी कम होता जाता है. यह ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित है, जहां सूर्य की किरणें सीधी नहीं पड़ती. साथ ही पूरे अंटार्कटिका महाद्वीप के वोस्टोक स्टेशन पर बर्फ की मोटी चट्टान है जो सूर्य की किरणों को परावर्तित करती है. इस लिए यहां इतनी ठंड पड़ती है. अंटार्कटिका महाद्वीप के वोस्टोक स्टेशन पर वैज्ञानिक रहते हैं, लेकिन उनका रहना बहुत कठिन है. उन्हें विशेष प्रकार के कपड़े और सामान का उपयोग करना पड़ता है ताकि वे ऐसी ठंड में जीवित रह सकें.

बता दें अंटार्कटिका महाद्वीप का वोस्टोक स्टेशन दुनिया की सबसे ठंडी जगह है. यहां का तापमान इतना कम होता है कि इंसान कुछ ही समय में जम सकता है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts

Leave a Comment