आसमान में उड़ती पतंग छोड़ आपकी छत देखेंगे लोग, जब मकर संक्रांति पर सजावट के लिए इस्तेमाल करेंगी यूनिक तरीके

मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में खुशी और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। पंजाब में लोहड़ी तो तमिलनाडु और दक्षिण पोंगल की धूम रहती है। भारत में अलग-अलग संस्कृति की वजह से त्योहारों के नाम भले ही अलग-अलग हों, लेकिन रौनक और खुशियां एक जैसी ही होती हैं। पतंगबाजी, तिल-गुड़, और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद त्योहार की मिठास को बढ़ा देता है।

अब हर त्योहार पर मीठा बनने के साथ सजावट होना भी जरूरी होता है। लेकिन मकर संक्रांति पर को और भी खास बनाने के लिए घर की छत को सजाना एक बेहतरीन तरीका है। छत पर पतंगबाजी, उत्सव की रौनक और रंग-बिरंगे सजावट से त्योहार का दिन यादगार बना सकते हैं। इससे आपको फोटोज के लिए भी अच्छी जगह मिल जाएगी, मोहल्ले वाले तरीके करेंगे वो अलग।(फोटो साभार: Meta AI)

रंग-बिरंगे पतंगों से सजावट

रंग-बिरंगे पतंगों से सजावट

सभी जानते है कि मकर संक्रांति की रौनक सबसे ज्यादा पतंगों से होती है। ऐसे में छत की सजावट में रंग-बिरंगी पतंगों को शामिल कर सकते हैं। दरअसल अलग-अलग साइज और कलर की पतंग छत पर लटकाना बहुत अच्छा ऑप्शन होता है। इससे आप छत को अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं। चाहें तो इन्हें एक लाइन में लगाएं या घेरा बनाकर छत के चारों ओर लगाएं, हर कंडीशन में लुक शानदार ही लगेगा।

दुपट्टा-साड़ी लगाकर बिछाएं गद्दे

दुपट्टा-साड़ी लगाकर बिछाएं गद्दे

मकर संक्रांति पर घर की छत को सजाने के लिए आपको कुछ गद्दे और कुशन की जरूरत होगी। गद्दे के ऊपर अपनी पसंदीदा कलर की बेडशीट बिछा सकते हैं, इससे छत का लुक काफी अच्छा नजर आएगा। गद्दे पर अगर आप अलग-अलग कलर के कुशन रखते हैं तो त्योहार वाली वाइब आएगी। चाहें तो आस-पास दुपट्टा या साड़ी लगाकर सजावट कर सकते हैं इससे भी कलरफुल लुक मिलेगा।

तिल-गुड़ डिशेज रखना ना भूलें

तिल-गुड़ डिशेज रखना ना भूलें

मकर संक्रांति का एक अहम हिस्सा तिल-गुड़ खाना भी होता है, इसलिए अपनी छत को तिल-गुड़ से भी सजाकर खास बना सकते है। चाहें तो तिल और गुड़ के छोटे पैकेट्स या सजावटी थालियों में रख सकते हैं। इसकी वजह से ना सिर्फ साजवट होगी बल्कि एक शुभ और पारंपरिक माहौल भी बनेगा। हालांकि आप इन्हें ढककर रखें, क्योंकि छत पर धूल बहुत हो जाती है।

फूलों और पत्तियों की सजावट

फूलों और पत्तियों की सजावट

मकर संक्रांति के दिन मौसम ठंडा और सुकूनभरा होता है। ऐसे में छत को ताजे फूलों और पत्तियों से सजाना भी बेस्ट ऑप्शन है। प्राकृतिक फूलों की मालाओं को छत के चारों ओर लटका सकते हैं, जिससे एक ताजगी का अहसास होगा। आपको गेंदा और गुलाब के फूल आसानी से मिल जाएंगे। जो छत की सुंदरता में चार-चांद लगा देंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts

Leave a Comment