Aaj Ka Rashifal 9 January 2025 : 9 जनवरी दिन गुरुवार को चंद्रमा और गुरु का संयोग बनेगा वृषभ राशि में होगा। चंद्रमा गोचर में आज भरणी उपरांत कृतिका नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज का दिन वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के लोगों के लिए फायदेमंद होगा। जानें आज का राशिफल।
मेष राशि,दूरगामी लाभ का संयोग बनेगा

आज मेष राशि के जातकों की सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिसका लाभ इनको प्राप्त होगा। बिजनेस करने वाले लोग आज अपने बिजनेस में कुछ बदलाव ला सकते हैं जो इनको दूरगामी फायदा देगा। आपके लिए सलाह है कि आज व्यापार में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में जोखिम न उठाएं। आप भविष्य की योजनाओं पर धन का निवेश कर सकते हैं। परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाएं।
वृषभ राशि,अच्छी खबर मिलेगी

वृषभ राशि के जातकों को आज कारोबार में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहयोगियों का भी साथ और सहयोग मिलेगा। शाम का समय आपका अधिक अनुकूल रहेगा। आपको अपनी रुचि के अनुसार काम करने का मौका मिल सकता है। किसी अप्रत्याशित लाभ का संयोग बनेगा। धर्म कर्म के काम में आप आज रुचि दिखाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपको आज कई अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को धूप दीप दिखाएं और पीला चंदन लगाएं।
मिथुन राशि, बुद्धि से लाभ पाएंगे

मिथुन राशि के जातकों को आज भाग्य से कम बुद्धि और परिश्रम से अधिक लाभ मिलेगा। परिवार में आज किसी शुभ कार्य का संयोग बन सकता है और बच्चों की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। अगर कोई वाद-विवाद होता है तो आपका जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा। किसी उपकरण अथवा वाहन पर आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। लव लाइफ में आज आपसी समझदारी बनी रहेगी और रिश्ते में नई ऊर्जा का संचार होगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
कर्क राशि, भावुकता में खर्च से बचें

कर्क राशि के लोग आज एक्टिव नजर आएंगे, किसी सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे और इसका फायदा भी आपको मिलेगा। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक का उपयोग करके अपने व्यवसाय में कुछ नई योजना ला सकते हैं। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिता सकते हैं। लेकिन भावुकता मे अधिक खर्च करने से आपको बचना होगा। विद्यार्थियों को आज दोस्तों और वरिष्ठ छात्रों से भी सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को तुलसी की मंजरी अर्पित करें।
सिंह राशि,लाभ और प्रसिद्धि पाएंगे

सिंह राशि के लोगों को आज कोई कीमती वस्तु मिलने का योग है। आपकी कोई बड़ी और बहुप्रतीक्षित चाहत भी आज पूरी हो सकती है। मान प्रतिष्ठा और प्रसिद्धि में आज वृद्धि होगी। शाम का समय आप अपने परिवार वालों के साथ मनोरंजन में बिताएंगे। आज आप अपने माता-पिता को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। आपके बच्चे की सेहत आज थोड़ी नासाज रह सकती है। सलाह है कि क्रोध पर कंट्रोल रखें।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि, सुख साधनों पर खर्च होगा

कन्या राशि वालों को आज अपनी बुद्धि और रचनात्मक क्षमता का फायदा मिलेगा। अगर कारोबार में आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह आज आपको मिल सकता है। आप अपने सुख साधनों पर आज धन खर्च करेंगे। आज शाम के समय किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी मित्र या परिचित से अचानक मुलाकात होने से खुशी और हैरानी दोनों होगी। आज आपको अपने किसी विरोधी से आलोचना भी मिल सकती है। लव लाइफ में प्रेमी की नाराजगी से परेशानी होगी।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों ओर वरिष्ठ लोगों के आशीर्वाद लें।
तुला राशि, अधिकारी से सहयोग पाएंगे

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज उसकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको आज किसी तकनीकी समस्या की वजह से मानसिक तनाव मिलेगा। बच्चों की सेहत को लेकर भी आपको आज चिंता होगी। नौकरी कर रहे लोगों के सुझावों का आज कार्यक्षेत्र में स्वागत किया जाएगा। आज अधिकारियों से आपको प्रोत्साहन और सहयोग मिल सकता है। आज आपके धन में भी वृद्धि होगी।
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और तुलसी की मंजरी अर्पित करें।
वृश्चिक राशि, खर्च पर नियंत्रण रखें

वृश्चिक राशि वालों को आज गुरुवार के दिन कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। वैसे आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का संयोग बन सकता है। आपको अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों सहयोग और मार्गदर्शन मिल सकता है। किसी मित्र अथवा पड़ोसी से आप सहयोग पाएंगे। यदि भाइयों से कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो सकता है।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। तांबे के लोटे से आज सूर्य भगवान को जल अर्घ्य दें।
धनु राशि,कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल होंगे

धनु राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में लाभ और सफलता पाने के लिए खूब प्रयास करेंगे। आज आप अपने माता-पिता से स्नेह और सहयोग मिलेगा। आज आप अपने बिजनेस के किसी खास काम को लेकर चिंतित हो सकते हैं। लव लाइफ में अगर अभी तक अपने साथी को परिवार वालों से नहीं मिलवाया है तो आज मिलवाना आपके लिए अनुकूल रहेगा। अगर आज आप कहीं पैसा निवेश करते हैं तो इससे आपको दीर्घकाल में फायदा होगा। नौकरी में आपको अधिकारी से प्रोत्साहन मिल सकता है।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गुड़ और चने की दाल गाय को खिलाना चाहिए।
मकर राशि, कमाई के स्रोत पाएंगे

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, अपने व्यवसाय के मुनाफे से संतुष्ट रहेंगे, कमाई के नए स्रोत भी आज आप पाएंगे। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ आप आज मनोरंजक समय बिताएंगे। शाम को आप अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं,आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जमीन जायदाद से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो आपको क्रोध से नहीं कूटनीति से काम लेना होगा। सुख साधनों की चाहत में आप धन खर्च करेंगे।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को आज केसर मिश्रित दूध अर्पित करें ओर केसर का तिलक करें।
कुंभ राशि,वरिष्ठों से लाभ मिलेगा

कुंभ राशि के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। आप किसी निवेश योजना में धन लगा सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने वरिष्ठों की मदद से लाभ मिल सकता है। आज आप अपने बच्चे को कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं। यदि जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपके बीच प्रेम और तालमेल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों के मन में नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है। खाने पीने में समय बरतें।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। चने की दाल का दान करें।
मीन राशि,पद प्रभाव वृद्धि का संयोग

मीन राशि के लोग आज कामकाज में काफी व्यस्त रहेंग। शाम को थकान महसूस करेंगे और सिर दर्द, थकान के कारण परेशानी हो सकती है। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। नौकरी में पद प्रभाव वृद्धि का संयोग बन सकता है। लव लाइफ में आपको आपको प्रेमी के साथ संयमित व्यवहार रखना चाहिए। आपके घर आज किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। बिजनेस में आज के दिन लाभ की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन रिश्तेदारी में लेनदेन से बचें।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।