28 नवंबर 2024 को ग्रहों की स्थिति के अनुसार, चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होने से शुक्र और चंद्रमा के बीच अत्यंत शुभ वसुमती योग बन रहा है। इस योग के प्रभाव से चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि पड़ने से चंद्र मंगल योग भी बन रहा है, जो मेष, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगा। इसके अलावा, आज गुरु के स्थान में बदलाव भी होने वाला है, जो अन्य राशियों पर प्रभाव डालेगा। जानें, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि के लिए शुभ दिन

मेष राशि से आज सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपको आज साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा। कुछ नए संपर्क भी आज बनने वाले हैं। आपको आज आज ससुराल पक्ष से भी लाभ मिलने का योग है। विवाह के इच्छुक जातकों के विवाह की बात आज तय हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन आज आपका प्रेमपूर्ण रहेगा। आज आपके पारिवारिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पीले चंदन का तिलक करना शुभ रहेगा, गुड़ का दान करें।
वृषभ राशि वाले लाभ पाएंगे

वृषभ राशि में आज गुरु की स्थिति में बदलाव हो रहा है ऐसे में आज छात्रों का मन विचलित हो सकता है। शिक्षा पर ध्यान देना होगा। अगर आप आज स्थान परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपकी योजना सफल हो सकती है। नौकरी में आपकी स्थिति आज बेहतर होगी। आज परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों में उत्साह रहेगा। व्यापार में लाभ कमाने के मौका मिलेगा।
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि वाले प्रोत्साहन पाएंगे

मिथुन राशि से आज पंचम भाव में हो रहा है चंद्रमा का गोचर इनको संतान की ओर से खुशी देगी। यदि आप रोजगार बदलने के प्रयास में लगे हैं तो आज सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में समय पर काम पूरा होने पर अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको आज आर्थिक योजनाओं में भी सफलता मिलेगी। बिजनेस में आज आपको आयात-निर्यात के काम में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। वस्त्रों के कारोबारी भी अच्छी कमाई कर पाएंगे। लेकिन सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ लाभदायक रहेगा।
कर्क राशि वाले सुख साधन पाएंगे

कर्क राशि के लोगों को लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। राशि से चतुर्थ चंद्रमा होने से आप आज भौतिक सुख साधनों का आनंद लेंगे। लव लाइफ भी आज आपकी रोमांटिक रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपका काम बनेगा और आप आज मान सम्मान पाएंगे। पिता और घर के बड़ों से आपको आज मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शाम का समय कारोबार के लिहाज से उत्तम रहेगा।
आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं अथवा किसी को दान दे।
सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज व्यापार में नए लाभदायक सौदे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत की जरूरत है,क्योंकि मानसिक भटकाव हो सकता है। परिवार में भाई-बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज आपके किसी रिश्तेदार की वजह से दूर हो सकती है। शाम के समय आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आपको आज विदेशी क्षेत्र से भी लाभ मिलने का योग है। पूर्व में किया हुआ परिश्रम और निवेश आपके काम आएगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।
कन्या राशि वाले प्रशंसा पाएंगे

कन्या राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा का गोचर आज हो रहा है। ऐसे में आज आपकी नेतृत्व क्षमता का विकास होगा और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आज आप कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त करेंगे। कारोबार में बढ़ती प्रगति को देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा। लेकिन खर्च पर आपको आज नियंत्रण रखना होगा। आज आपका अपने पड़ोस में किसी से विवाद हो सकता है, ऐसी आशंका है।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।
तुला राशि वालों के पद प्रभाव में वृद्धि

तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप चाहें तो किसी नए काम को शुरू कर सकते हैं, भविष्य मे आपको इसका लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों का आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको अपने पिता के मार्गदर्शन में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। यदि आपकी माता को नेत्र संबंधी कोई समस्या है तो उनकी परेशानी आज दूर होगी। आपको आज भाई बहनों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के पद प्रभाव में वृद्धि होगी। अगर आप पर कोई पुराना कर्ज है तो उसे चुकाने में सफल होंगे।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि वाले लाभ के अवसर पाएंगे

वृश्चिक राशि के लिए आज गुरुवार का दिन सफलतादायक रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें आज कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरी में भी आज आपका प्रभाव बढेगा। आज आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज बिजनेस में लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। किसी मांगलिक कार्य का सूत्रपात होगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री विष्णु चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।
धनु राशि वाले पाएंगे अप्रत्याशित स्रोत से लाभ

धनु राशि के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। आप आज लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। जो लोग घर अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे है उनके लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को आज कामयाबी मिल सकती है। आपको आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिल सकता है और आपका लंबे समय से टल रहा काम पूरा हो सकता है। उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता पाएंगे।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ के साथ चने की दाल भी खिलाएं।
मकर राशि वाले लाभ पाएंगे

मकर राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको कानूनी मामलों मे सफलता मिलेगी। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया है तो वह व्यापार आज आपको खूब लाभ मिलेगा। साझेदारों से आपका रिश्ता भी आज अनुकूल और सहयोगात्मक रहेगा। आज आप अपने कामकाज को निपटाने के लिए किसी सहकर्मी की मदद ले सकते हैं। नौकरी की तलाश में आपको आज सफलता मिल सकती है। लव लाइफ आपकी रोमांटिक रहेगी, रिश्ते में मधुरता आएगी।
आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।
कुंभ राशि वालों की सेहत नरम

कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको व्यापार के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको आज बिजनेस में अच्छी कमाई होगी। किसी पूर्व परिचित अथवा मित्र से आप आज सहयोग पाएंगे। आज स्वास्थ्य में आप नरमी महसूस कर सकते हैं। इसलिए अपने खान-पान पर संयम रखें। अगर आज आप परिवार के किसी सदस्य से जुड़ा कोई फैसला लेने जा रहे हैं तो जल्दबाजी में न लें, भविष्य में परेशानी हो सकती है।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।
मीन राशि वाले खर्च और सेहत का ध्यान रखें

मीन राशि के आज अष्टम भाव में चंद्रमा का होगा आपको मानसिक और शारीरिक कष्ट दे सकता है। वैसे आपके सितारे बताते हैं कि, पिता के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में लाभ पाने के लिए आज आप जोखिम ले सकते हैं। अगर आज आप किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न दें, पैसे फंस जाने की बहुत संभावना है। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू अर्पित करें।