आज का राशिफल, 21 दिसंबर 2024: वृषभ,तुला और कुंभ राशि के जातकों को आज अनफा योग से लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal, 21 December 2024: ​आज का राशिफल बता रहा है कि, आज का दिन वृषभ, तुला और कुंभ राशि के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज चंद्रमा का संचार दिन रात सूर्य की राशि सिंह में होगा। ऐसे में आज चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में रहेंगे जबकि आज चंद्रमा से द्वादश में मंगल गोचर करेंगे जिससे आज अनफा योग बनेगा। और सूर्य भी आज मकर राशि में सायन करने जा रहे हैं। इन स्थिति में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

मेष राशि, दिन लाभप्रद लेकिन थकान भरा

​मेष राशि, दिन लाभप्रद लेकिन थकान भरा

आज मेष राशि से भाग्य में हो रहा है सूर्य का गोचर इनके लिए शुभ रहेगा। लेकिन आज काम की जिम्मेदारी की वजह से आपको थकान हो सकती है। आपको आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में आज नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। सिरदर्द और थकावट हो सकती है। लव लाइफ के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा, प्रेमी के साथ समय बिताएं, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। दूर रहने वाले संबंधियों से अच्छी खबर मिलेगी।

आज मेष राशि का भाग्य 81 प्रतिशत साथ दे रहा है। पीपल को तिल और जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

​वृषभ राशि, प्रभाव में वृद्धि होगी

​वृषभ राशि, प्रभाव में वृद्धि होगी

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन आनंददायक रहेगा। आपको आज पूर्व में किए परिश्रम और निवेश से लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक योजना आज सफल रहेगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन मिलेगा और आपके प्रभाव क्षेत्र का विस्तार होगा। आपके मान सम्मान में भी आज वृद्धि होगी। आपके लिए बेहतर होगा कि संतुलित आहार लें, पेट से संबंधित समस्या होने की आशंका है।

आज वृषभ राशि का भाग्य 84 प्रतिशत साथ दे रहा है। किसी जरूरतमंद को आज आप भोजन और अन्न का दान दें।

​मिथुन राशि, लाभ और सुखद माहौल पाएंगे

​मिथुन राशि, लाभ और सुखद माहौल पाएंगे

मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। साहसिक निर्णय और परिश्रम से आप सफलता पाएंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। लेकिन आपके बढते खर्च की वजह से धन संचय करना कठिन होगा। ऑफिस में आपकी प्रशंसा होगी। नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। घर में किसी मेहमान का आगमन होने से चहल पहल और खर्च में वृद्धि होगी।

आज मिथुन राशि का भाग्य 89 प्रतिशत साथ दे रहा है। शनि स्तोत्र का पाठ करना लाभप्रद रहेगा।

​कर्क राशि, सेहत और खर्च का ध्यान रखें

​कर्क राशि, सेहत और खर्च का ध्यान रखें

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। विरोधी और प्रतिद्वंद्वी आपकी गलती से फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए इनसे आपको सतर्क रहना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आपके आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज की शाम आप मनोरंजक बिताएंगे। बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी।

आज कर्क राशि का भाग्य 81 प्रतिशत साथ दे रहा है। उड़द की दाल का दान कीजिए और शनि चालीसा का पाठ कीजिए, ढैय्या के प्रभाव से राहत पाएंगे।

​सिंह राशि का पारिवारिक जीवन सुखद होगा

​सिंह राशि का पारिवारिक जीवन सुखद होगा

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में भी रुचि लेंगे। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। बिजनेस में आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य आपका आज सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। परिवार के साथ छोटी यात्रा की योजना बन सकती है।

आज सिंह राशि का भाग्य 86 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज पिता और गुरुजनों से आशीर्वाद लेना चाहिए।

​कन्या राशि, परिश्रम और बुद्धि से पाएंगे लाभ

​कन्या राशि, परिश्रम और बुद्धि से पाएंगे लाभ

कन्या राशि के लिए आज का दिन कई मामलों में अनुकूल रहेगा। आपको आज धन लाभ मिलेगा। आप आज कोई पुराना लेनदेन चुकता कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के लोगों को परिश्रम के साथ बुद्धि का भी लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में गलतफहमी और मतभेद से बचने के लिए आज आपको पारदर्शी व्यवहार अपनाना चाहिए। परिवार में आपके आज किसी शुभ मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। सेहत का मामले में अपना ध्यान रखें और सुपाच्य भोजन करें।

आज कन्या राशि का भाग्य 82 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज पिता और गुरुजनों से आशीर्वाद लेना चाहिए।

​तुला राशि, भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा

​तुला राशि, भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा

आज तुला राशि पर भाग्य के देवता कृपा बनाए हुए हैं। ऐसे में आज तुला राशि के जातकों को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आप आज प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वरिष्ठों और परिवार के सदस्यों से आपको सहयोग मिलेगा। थकावट महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। अपनी रचनात्मक क्षमता से लाभ ले पाएंगे।

आज तुला राशि का भाग्य 89 प्रतिशत साथ दे रहा है। भगवान विष्णु की पूजा करें,तिल और घी मिलाकर अर्पित करें।

​वृश्चिक राशि, निवेश और बिजनेस में लाभ

​वृश्चिक राशि, निवेश और बिजनेस में लाभ

वृश्चिक राशि के लिए आज बुध का गोचर लाभकारी रहेग। आपको आज बिजनेस में अच्छी कमाई होगी। आपको आज निवेश से भी फायदा हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप उधार लेनदेन से बचें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। नौकरी में बदलाव के लिए आप प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज सकारात्मक परिणाम मिलेगा। हड्डियों और जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है, ध्यान रखें। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी।

आज तुला राशि का भाग्य 81 प्रतिशत साथ दे रहा है। हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढाएं।

​धनु राशि, कमाई के नए स्रोत बनेंगे

​धनु राशि, कमाई के नए स्रोत बनेंगे

धनु राशि के सितारे आज अनुकूल चल रहे हैं। सूर्यदेव की कृपा का लाभ आज आपको मिल रहा है। ऐसे में आज कमाई के नए स्रोत बनेंगे। निवेश के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। काम में नई चुनौतियों का सामना करेंगे लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार दिखेगा। परिवार के सदस्यों खासतौर पर पिता से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम बना रहेगा।

आज धनु राशि का भाग्य 83 प्रतिशत साथ दे रहा है। शनि स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

​मकर राशि, दिन सामान्य रूप से अनुकूल

​मकर राशि, दिन सामान्य रूप से अनुकूल

मकर राशि के लोगं के लिए आज का दिन आर्थिक और कार्यक्षेत्र के मामले में अनुकूल रहेगा। आप आज कुछ नए काम शुरू कर सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान होने से आज आप राहत की सांस लेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। हल्का व्यायाम करना फायदेमंद होगा। प्रेम संबंध में गहराई और प्रेम बढ़ेगा। घर के सदस्यों के साथ खुशी के पल बिताएंगे, किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। परिवार के साथ यात्रा की प्लानिंग भी हो सकती है।

आज मकर राशि का भाग्य 80 प्रतिशत साथ दे रहा है। जरूरतमंदों को अन्न वस्त्र का दान दें।

​कुंभ राशि, शनि कृपा से लाभ का बनेगा संयोग

​कुंभ राशि, शनि कृपा से लाभ का बनेगा संयोग

आज शनिवार का दिन शनिदेव की कृपा से कुंभ राशि के लिए बढ़िया रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। परिवार की खुशी के लिए आज आप कुछ प्लान कर सकते हैं। माता पिता से आपको सहयोग और स्नेह मिलेगा। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा और टीमवर्क से आपका काम सफलतापूर्वक पूरा हो सकेगा। आपके लिए सलाह है कि मौसम के अनुरूप आहार विहार अपनाएं, स्वास्थ्य में नरमी आने की आशंका है। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि होगी।

आज कुंभ राशि का भाग्य 87 प्रतिशत साथ दे रहा है। शनि चालीसा का पाठ करें और शनिदेव को तेल अर्पित करें।

​मीन राशि, सेहत का ध्यान रखें

​मीन राशि, सेहत का ध्यान रखें

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि आज छठे भाव में चंद्रमा का संचार आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ दिला सकता है। दीर्घकालीन निवेश के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज कुछ नई जिम्मेदारियों को निभाना होगा। पिता की सेहत को लेकर आपको ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में आपको आज लापरवाही से बचना चाहिए। कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।

आज मीन राशि का भाग्य 79 प्रतिशत साथ दे रहा है। सफाई कर्मियों को धन का दान करें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts

Leave a Comment