Aaj Ka Rashifal 18 January 2025 : आज का राशिफल बता रहा है कि, ग्रहों का ऐसा संयोग बना है जिससे कि आज के दिन मेष, कन्या और धनु राशि के जातक लाभ पा सकेंगे। वैसे इन तीनों राशियों के अलावा भी कई राशियो पर चंद्रमा का सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करना लाभदायक रहेगा। देखिए आज ग्रहों के गोचर और वेशी योग से मेष, कन्या और धनु सहित किन-किन राशियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा।
मेष राशि,दिन प्रसन्नता में बीतेगा और लाभ भी पाएंगे

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतने वाला है। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को आज कारोबार में साझेदारों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ भी आपको प्राप्त होने का योग बना है। आज सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां चल रही थीं तो आज उनसे राहत मिलती नजर आ रही है। आज आप अपने बच्चों को परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती करते देखकर प्रसन्न होंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं और पीपल को जल दें।
वृषभ राशि, वैवाहिक जीवन में पाएंगे खुशखबरी

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन शनिदेव की कृपा से बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपको परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप परिवार के साथ आज शाम के समय शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं। नवविवाहित लोगों को आज अपने दांपत्य जीवन में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स से पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और तिल का प्रसाद भगवान को भोग लगाएं।
मिथुन राशि, सोच विचार में वक्त न जाने दें

आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के साथ ही साथ कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी निभाना होगा। ऐसे में आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज आप बच्चों के भविष्य के लिए कुछ धन का निवेश कर सकते हैं अथव उनकी शिक्षा प्रतियोगिता में सहयोग करेंगे। आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा लेकिन अधिक सोच विचार करने में लगेंगे तो फिर लाभ से आप चूक सकते हैं। आपको आज किसी को भी उधार देने से बचना चाहिए। सायंकाल का समय आपका मनोरंजक बीतेगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ कीजिए।
कर्क राशि,परिवार वालों से सहयोग पाएंगे

कर्क राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज किसी समस्या को सुलझाने में परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर कारोबार में कोई समस्या चल रही है तो उसे सुलझाने में आप सफल होंगे। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज की शाम आप अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक विषय पर चर्चा कर सकते हैं। आपको कहीं से अचानक ही लाभ और उपहार की प्राप्ति हो सकती है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।
सिंह राशि, धार्मिक सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यवसाय में लाभ दिलाने वाला दिख रहा है। लेकिन आपको आज किसी से लोन या उधार लेने से बचना चाहिए। संतान की ओर से आज किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपको आज कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य में आपको शामिल होने का मौका मिलेगा। आप आज किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक समारोह में शामिल होने जा सकते हैं। दोस्तों से भी आज आपको सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा और शक्कर डालें।
कन्या राशि,कोई नया काम शुरू कर सकते हैं

कन्या राशि के लिए आज का दिन अपनी प्रतिभा से लाभ उठाने वाला है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको आज लाभ प्राप्त होगा। आप अपनी बातों और व्यवहारिकता से भी आज लाभ पाने में सक्षम होंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपके बीच आज बेहतर तालमेल बना रहेगा। आज आपको अपने बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि, सेहत के प्रति सजग रहें

तुला राशि के जातक आज समझदारी और चतुराई से कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई समस्या चल रही है तो आज उसे सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। आपको आज किसी आर्थिक लेनदेन को सुलझाने में भी कामयाबी मिलेगी। बच्चों की ओर से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको आज माता के साथ बात व्यवहार में समझदारी दिखानी होगी नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप कुछ मौसमी बीमारियों जैसे सिरदर्द, बुखार आदि से प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए सेहत के मामले में आप सजग रहें।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें पीपल को तिल मिश्रित जल से अर्घ्य दें।
वृश्चिक राशि, सुख सुविधा की प्राप्ति होगी

वृश्चिक राशि के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रख पाएंगे। आपकी सुख-सुविधा भी बढ़ेगी। आप अपने लिए आज कुछ खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन सलाह है कि बजट का ध्यान रखते हुए धन खर्च करें नहीं तो बचत कर पाना कठिन होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ आज आप पार्टी और मनोरंजन भी करेंगे। किसी साहसिक फैसले का फायदा मिलेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपके लिए शुभ रहेगा।
धनु राशि,कमाई के नए स्रोत पाएंगे

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में कमाई के नए स्रोत प्राप्त होंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल होंगे। आज आपको पिता और भाई-बहनों से कोई उपहार मिल सकता है। संतान की उन्नति देखकर आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का आनंद ले सकते हैं। शाम के समय धनु राशि वाले अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर या कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल और तिल का अर्घ्य दें।
मकर राशि, लाभ और प्रतिष्ठा में इजाफा

मकर राशि वालों को आज के दिन सूर्य देव की कृपा का लाभ मिलेगा। आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में आज इजाफा होगा। आज आप अपने घर में सुख शांति का आनंद लेंगे। यदि लंबे समय से कोई समस्या चल रही थी तो वह आज खत्म हो जाएगी। आज शाम के समय आपके घर मेहमानों या फिर मित्रों का आगमन हो सकता है। अगर आपका अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज जीवनसाथी की मदद से सुलझ सकता है। लेकिन आज परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट से चिंता हो सकती है और इस पर धन भी खर्च करना पड़ सकता है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ सुबह शाम करें।
कुंभ राशि, विरोधी और शत्रु सफलता से जलेंगे

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अच्छा है। आप कोई नया काम या कारोबार शुरू करेंगे तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद होगा। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके परिवार के लोग भी खुश रहेंगे। वैसे आज आपके विरोधी और शत्रु आपकी सफलता से मन ही मन जलेंगे और आपसे ईर्ष्या करेंगे। आपको रुचिकर भोजन मिलने के भी खुशी होगी।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें और भोजन कराएं।
मीन राशि,लाभ मिलने का संयोग बना है

मीन राशि के लोगों को आज कारोबार में लाभ मिलने का योग बना हुआ है। कोई आर्थिक समस्या चल रही है तो उसका समाधान हो जाएगा। विद्यार्थियों को आज एकाग्रचित्त होकर परीक्षा की तैयारी में जुटना होगा, तभी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। परिवार में आज कोई शुभ काम हो सकता है। शाम के समय आप आज परिवार के सदस्यों के साथ आनंददायक पल बिताएंगे। कोई मनपसंद काम करने से आपको खुशी मिलेगी। बच्चों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजनाओं को पूरा कर पाने में भी आपको आज सफलता मिलेगी। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होना संभव है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का अभिषेक करें और आज पीपल को भी जल देना चाहिए।