Aaj Ka Rashifal 15 December 2024: आज का राशिफल 15 दिसंबर दिन रविवार को चंद्रमा वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही आज गजकेसरी योग के साथ शुक्ल योग और मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कर्क राशि वालों की आज व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और कुंभ राशि वालों के राजनीति की दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। वहीं मिथुन राशि वालों को अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। आइए जानते हैं रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा, जानिए ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से।
मेष राशिफल : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
![मेष राशिफल : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी मेष राशिफल : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी](https://static.langimg.com/thumb/116315156/navbharat-times-116315156.jpg?imgsize=23846&width=680&resizemode=3)
मेष राशि वालों को आज किसी भी धार्मिक विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो यह आपके लिए नई समस्या खड़ी कर सकता है। आज आपके द्वारा शुरू किए गए नए बिजनस में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनस करने वाले लोगों को शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा आज वे उनके किसी भी बनते काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। शाम के समय किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। रविवार को जल में अक्षत डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ राशिफल : रिलैक्स मूड में रहेंगे
![वृषभ राशिफल : रिलैक्स मूड में रहेंगे वृषभ राशिफल : रिलैक्स मूड में रहेंगे](https://static.langimg.com/thumb/116315129/navbharat-times-116315129.jpg?imgsize=19520&width=680&resizemode=3)
वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। सुबह से आज रिलैक्स मूड में रहेंगे और घरेलू कार्यों को पूरा करने को कोशिश करेंगे। माताजी से वैचारिक मतभेद के कारण आज कुछ मानसिक कष्ट हो सकता है। अगर आप बिजनस में जोखिम उठाते हैं, तो यह आपको बहुत कुछ दे सकता है। दांपत्य जीवन में आपको ढेर सारी खुशियां मिलेंगी, जिससे आप खुशी महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें और नमक रहित भोजन करें।
मिथुन राशिफल : शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे
![मिथुन राशिफल : शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे मिथुन राशिफल : शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे](https://static.langimg.com/thumb/116315146/navbharat-times-116315146.jpg?imgsize=17366&width=680&resizemode=3)
मिथुन राशि वालों को आज अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, इसलिए आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। बिजनस में डील फाइनल होने से अच्छा प्राप्त होगा और बाजार में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, जिसे देखकर शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं। शासन सत्ता में बैठे लोगों का भरपूर सहयोग मिलता नजर आ रहा है। रविवार की छुट्टी की वजह से घर में बच्चों का शोर शराबा का माहौल रहेगा। आज आपकी कोई प्रिय और मूल्यवान वस्तु चोरी हो गई है या खो गई है तो वह आपको शाम तक मिल सकती है।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। जल में गुड़ व घी डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशिफल : घर के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे
![कर्क राशिफल : घर के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे कर्क राशिफल : घर के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे](https://static.langimg.com/thumb/116315153/navbharat-times-116315153.jpg?imgsize=18684&width=680&resizemode=3)
कर्क राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे आपको व्यावसायिक यात्राओं में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी और धन के द्वार खुलेंगे। छोटे व्यापारियों को आज नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर घर के कुछ अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। लव लाइफ में आज नई ताजगी का अनुभव होगा। आज बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर आपको खुशी महसूस होगी। शाम दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी बीमार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं।
सिंह राशिफल : विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा
![सिंह राशिफल : विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा सिंह राशिफल : विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा](https://static.langimg.com/thumb/116315143/navbharat-times-116315143.jpg?imgsize=19978&width=680&resizemode=3)
सिंह राशि वालों के लिए रविवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। अगर आज आपको किसी यात्रा पर जाना है तो बहुत सोच-विचार कर निकलें क्योंकि वाहन के आकस्मिक खराब होने से आपका धन खर्च हो सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। अगर आज आप किसी से पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें, नहीं तो भविष्य में आप परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी रिश्तेदार के कारण कुछ तनाव मिल सकता है। शाम के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।
आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।
कन्या राशिफल : नया करने में व्यस्त रहेंगे
![कन्या राशिफल : नया करने में व्यस्त रहेंगे कन्या राशिफल : नया करने में व्यस्त रहेंगे](https://static.langimg.com/thumb/116315128/navbharat-times-116315128.jpg?imgsize=23358&width=680&resizemode=3)
कन्या राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और कोई भी समस्या होने पर डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। बिजनस में कुछ नया करने में व्यस्त रहेंगे, जिसमें आपको अच्छा लाभ होगा। लव लाइफ वाले आज रोमांटिक डिनर पर जाने की प्लानिंग करेंगे। अगर आप पर कोई पुराना कर्ज है तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है, जिससे आपको आराम महसूस होगा। शाम का समय माता-पिता की सेवा में बिताएंगे।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में गुड़हल के फूल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।
तुला राशिफल : किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी
![तुला राशिफल : किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी तुला राशिफल : किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी](https://static.langimg.com/thumb/116315140/navbharat-times-116315140.jpg?imgsize=19624&width=680&resizemode=3)
तुला राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आपने आज कोई काम करने का विचार किया है, तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे। बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर आपको खुशी महसूस होगी। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है, जिसके कारण आप यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आर्थिक दृष्टि से किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अगर कोई विवाद है तो उसमे पड़ने से बचना होगा, नहीं तो यह कानूनी मामला बन सकता है। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।
आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में चावल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य बीज मंत्र का जप करें।
वृश्चिक राशिफल : जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा
![वृश्चिक राशिफल : जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा वृश्चिक राशिफल : जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा](https://static.langimg.com/thumb/116315131/navbharat-times-116315131.jpg?imgsize=22730&width=680&resizemode=3)
वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी संस्थान या व्यक्ति से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो वह आज आसानी से मिल जाएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे और परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है। जमीन व वाहन खरीदना चाहते हैं आज आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। अगर माताजी को कोई बीमारी है तो वह बढ़ सकती है, जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है।
आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। तांबा, मसूर की दाल, गेहूं, गुड़ का दान करें और गायों को गुड़ खिलाएं।
धनु राशिफल : दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे
![धनु राशिफल : दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे धनु राशिफल : दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे](https://static.langimg.com/thumb/116315132/navbharat-times-116315132.jpg?imgsize=15390&width=680&resizemode=3)
धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। रविवार की छुट्टी की वजह से घर पर सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आज पक्की हो सकती है, जिससे सभी घरवाले काफी प्रसन्न नजर आएंगे। शत्रु आज आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन असफल होंगे। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ धन खर्च करेंगे। पार्टनरशिप में बिजनस करने का फैसला किया है तो आज का दिन इसके लिए अच्छा रहेगा। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। रविवार को सूर्यदेव को जल देते समय ॐ सूर्याय नम: मंत्र का जप करते रहें।
मकर राशिफल : धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी
![मकर राशिफल : धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी मकर राशिफल : धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी](https://static.langimg.com/thumb/116315149/navbharat-times-116315149.jpg?imgsize=20166&width=680&resizemode=3)
मकर राशि वालों को अगर कोई मानसिक तनाव था तो आज उससे राहत मिलेगी। लव लाइफ वाले आज अपने पार्टनर की घरवालों को जानकारी दे सकते हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, सब कुछ सही होगा। परिजनों के साथ किसी यात्रा की स्थिति सुखद एवं लाभप्रद रहेगी। व्यापार करने वालों को आज रविवार की छुट्टी का फायदा मिलेगा और पूरे दिन व्यापारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शाम के समय धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। बरगद के वृक्ष की जड़ में दूध अर्पित करें और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराएं।
कुंभ राशिफल : शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा
![कुंभ राशिफल : शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा कुंभ राशिफल : शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा](https://static.langimg.com/thumb/116315160/navbharat-times-116315160.jpg?imgsize=16684&width=680&resizemode=3)
कुंभ राशि वालों की आज सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और शासन सत्ता का पूरा लाभ आपको मिलता दिख रहा है। अगर आपने किसी संपत्ति का सौदा करने का मन बनाया है, तो आज आप उसमें अवश्य सफल होंगे। राजनीति की दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे और प्रतिष्ठित लोगों का साथ भी मिलेगा। नवविवाहित जातकों के घर पर आज कोई खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे सभी घरवाले पार्टी मूड में रहेंगे। शाम के समय जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य दरवाजे पर घी के दो दीपक दरवाजे के दोनों तरफ रख दें।
मीन राशिफल : परिवार के सदस्यों के बीच एकता बढ़ेगी
![मीन राशिफल : परिवार के सदस्यों के बीच एकता बढ़ेगी मीन राशिफल : परिवार के सदस्यों के बीच एकता बढ़ेगी](https://static.langimg.com/thumb/116315135/navbharat-times-116315135.jpg?imgsize=18988&width=680&resizemode=3)
मीन राशि वाले आज किसी काम के पूरा होने से खुश रहेंगे, लेकिन कुछ दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी लेकिन ससुराल पक्ष से कुछ तनाव मिल सकता है। परिवार के सदस्य आपके लिए किसी सरप्राइज पार्टी की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच एकता बढ़ेगी। पिताजी के मार्गदर्शन में किए गए कार्यों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापार करने वाले आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे और बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी होगी। शाम के समय परिजनों के साथ किसी मांगलिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। रविवार को किसी बरगद पेड़ के पास जाकर उसके पत्ते पर अपनी इच्छा लिख दें। इसके बाद बहती जलधारा में बरगद के पत्ते को प्रवाहित कर दें।