अरविंद शर्मा का कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांवों का किया दौरा

नई दिल्ली: रोहतक लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर अरविंद शर्मा का चुनाव प्रचार लगातार तेज होता जा रहा है। अरविंद शर्मा ने रविवार को कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र की जनता से जो समर्थन और प्यार मिल रहा है, मैं ताउम्र उसका ऋणी रहूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दस साल तक चौधर के नाम लोगों के साथ विश्वास घात किया। सांसद ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के लिए कई बडे प्रोजैक्ट पाइप लाइन में है, जोकि चार जून के बाद उनकी शुरूआत हो जाएगी।

कांग्रेस ने हमेशा झूठ व लूट की राजनीति की है- अरविंद शर्मा
अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ व लूट की राजनीति की है और इसी के चलते उन्हें सबक सिखाया है। सांसद ने कहा कि आज हरियाणा मोदी मय है और प्रधानमंत्री मोदी की आंधी के सामने कांग्रेस कही पर भी नहीं टिक पाएगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा कमल खिलाएंगी और प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार शपथ लेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े नौ साल के शासनकाल के दौरान वे ऐतिहासिक कार्य किए है जो कांग्रेस सपने में नहीं सोच सकती है। कांग्रेस शासनकाल के दौरान तो इतना भ्रष्टाचार था कि हर रोज नया घोटाला सामने आता था। भाजपा शासनकाल के दौरान पारदर्शिता तरीक्के से लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है, चाहे किसान सम्मान निधि हो या फिर मुआवजे की बात हो।

भाजपा सरकार हर समय किसानों के साथ खड़ी रही
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर समय किसानों के साथ खड़ी रही है। कांग्रेस शासनकाल के दौरान किसानों की जमीन को जबरन अधिग्रहण करके उच्च घरानों को सौंपी गई थी और मुआवजे के नाम पर किसानों के साथ मजाक किया गया था। सांसद ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी, कांग्रेस जनता को डरा कर, झूठ बोलकर और लोगों को गुमराह करके चुनाव जीतना चाहती है, जनता को भय दिखाकर डरा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts