₹5,530 में हेयरकट! दुनिया के किस देश में है बाल कटाना सबसे महंगा, कहां सबसे सस्ता

नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस देश में हेयरकट यानी बाल कटाना सबसे महंगा है। इसका जवाब है नॉर्वे। NetCredit के मुताबिक इस यूरोपीय देश की राजधानी ओस्लो में हेयरकट के लिए आपको 64.50 डॉलर यानी करीब 5,530 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इस लिस्ट में भारत काफी पीछे है। नई दिल्ली में किसी अच्छे सैलून में आप 5.29 डॉलर यानी करीब 454 रुपये में अपना हेयरकट करवा सकते हैं। अगर आप पेड़ के नीचे बैठकर बाल कटवाना चाहते हैं तो 50 रुपये में भी आपका काम हो सकता है। लेकिन यहां हम अच्छे सैलून में हेयरकट की बात कर रहे हैं।

सबसे महंगे हेयरकट वाले देशों की लिस्ट में जापान दूसरे नंबर पर है। इस देश में बाल कटवाने के लिए आपको 56 डॉलर खर्च करने होंगे। डेनमार्क, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और स्विट्जरलैंड में हेटरकट की कॉस्ट 40 डॉलर से अधिक है। इसी तरह फ्रांस, साउथ कोरिया, इंग्लैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया और फिनलैंड में हेयरकट के लिए आपको 30 डॉलर से अधिक खर्च करने पड़ेंगे। आयरलैंड, चेक गणराज्य, कनाडा, पोलैंड, पुर्तगाल, इटली, स्पेन और सऊदी अरब में हेयरकट की लागत 20 डॉलर से अधिक है।

 

भारत से सस्ते हैं ये 4 देश

साउथ अफ्रीका, रूस, चिली, ग्रीस, बेलारूस, हंगरी, कजाकस्तान, यूक्रेन, कोलंबिया, मेक्सिको, वियतनाम, ब्राजील और अल्जीरिया में हेयरकट की कॉस्ट 5 डॉलर से अधिक है। पाकिस्तान, अर्जेंटीना, नाइजीरिया और जांबिया में बाल कटाना भारत से ज्यादा सस्ता है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में किसी अच्छे सैलून में बाल कटाने के लिए आपको 4.44 डॉलर खर्च करने होंगे। अर्जेंटीना में 3.15 डॉलर में यह काम हो जाएगा जबकि नाइजीरिया में 1.83 डॉलर और जांबिया में 1.65 डॉलर लगेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts

Leave a Comment