Aaj Ka Rashifal 28 December 2024 : 28 दिसंबर दिन शनिवार को शनि महाराज शश राजयोग बना रहे हैं जबकि आज मंगल और चंद्रमा के बीच राशि परिवर्तन योग भी बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन सिंह राशि के लिए मिलाजुला रहेगा लेकिन सिंह, मकर और मीन राशि के लिए लाभदायक रहेगा। देंखें आज साल का अंतिम शनिवार आपके लिए कैसा रहेगा, बता रहा है आज का राशिफल।
मेष राशि, कामकाज में सतर्क रहना होगा, सुख पाएंगे
![मेष राशि, कामकाज में सतर्क रहना होगा, सुख पाएंगे मेष राशि, कामकाज में सतर्क रहना होगा, सुख पाएंगे](https://static.langimg.com/thumb/116712058/navbharat-times-116712058.jpg?imgsize=245589&width=680&resizemode=3)
मेष राशि के लोगों को आज अपने कामकाज में अलर्ट रहना होगा क्योकि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ अचानक से उतार चढाव देखने को मिलेगा। वैसे अच्छी बात यह रहेगी कि आपको आज जीवनसाथी से हर मामले में पर्याप्त सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी, आप परिवार के साथ शाम का समय मनोरंजक बिताएंगे। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ यात्रा का संयोग बनेगा। आपको खानपान के मामले में संयम रखना चाहिए।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं और पीपल को जल दें।
वृषभ राशि, सुखद और मंगलकारी रहेगा दिन
![वृषभ राशि, सुखद और मंगलकारी रहेगा दिन वृषभ राशि, सुखद और मंगलकारी रहेगा दिन](https://static.langimg.com/thumb/116712037/navbharat-times-116712037.jpg?imgsize=244931&width=680&resizemode=3)
वृषभ राशि के लिए आज का दिन भी अनुकूल रहने वाला है। आज आपको बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आप प्रेम और आपसी सहयोग पाएंगे। कारोबार के मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज दोस्तों के साथ पार्टी करने का भी मौका मिलेगा, वैवाहिक जीवन में आज आप जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। आज शाम तक आपको कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि, जिम्मेदारियों की वजह से व्यस्त रहेंगे
![मिथुन राशि, जिम्मेदारियों की वजह से व्यस्त रहेंगे मिथुन राशि, जिम्मेदारियों की वजह से व्यस्त रहेंगे](https://static.langimg.com/thumb/116712046/navbharat-times-116712046.jpg?imgsize=259032&width=680&resizemode=3)
मिथुन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज कुछ पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाना होगा। आपको आज किसी निकट संबंधी की मदद के लिए आगे आना होगा। आज आपकी संतान कोई कोई समस्या है तो उसका भी आपको हल निकालना होगा और उनको समय देना होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अपेक्षित सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आज आपको पिता के साथ वाद विवाद में उलझने से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का आपके प्रति भरोसा बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत बनेगा।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।
कर्क राशि, मान-सम्मान में वृद्धि
![कर्क राशि, मान-सम्मान में वृद्धि कर्क राशि, मान-सम्मान में वृद्धि](https://static.langimg.com/thumb/116712055/navbharat-times-116712055.jpg?imgsize=249896&width=680&resizemode=3)
कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने कामकाज में विशेष रूप से सफलता मिलेगी। बिजनेस में आज आपकी मोटी कमाई होगी। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। अगर आप प्रोपर्टी संबंधी निवेश करना चाह रहे हैं तो आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें पीपल को जल दें।
सिंह राशि, आदर और सम्मान मिलेगा
![सिंह राशि, आदर और सम्मान मिलेगा सिंह राशि, आदर और सम्मान मिलेगा](https://static.langimg.com/thumb/116712045/navbharat-times-116712045.jpg?imgsize=253424&width=680&resizemode=3)
सिंह राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे जिससे आपकी कमाई में वृद्धि होगी। लेकिन कमाई के साथ आज आपका खर्च भी बना रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, शिक्षकों और सीनियर्स से इनको सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी बातों और व्यवहार से कार्यक्षेत्र में आदर और सम्मान पाएंगे। वाणी की सौम्यता आपको ऑफिस में सम्मान दिलाएगी और आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। माता की सेहत नरम चल रही है तो उनकी सेहत का आपको ध्यान रखना होगा, परेशानी बढ़ने की आशंका है।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा और चीनी डालें।
कन्या राशि, लाभ और सहयोग पाएंगे
![कन्या राशि, लाभ और सहयोग पाएंगे कन्या राशि, लाभ और सहयोग पाएंगे](https://static.langimg.com/thumb/116712035/navbharat-times-116712035.jpg?imgsize=261450&width=680&resizemode=3)
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज शनिवार के दिन राशि स्वामी शनि के साथ चंद्रमा की युति से आपका दिन कुल मिलाकर अनुकूल बीतेगा। वैसे दिन भर आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपको उनसे अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। आप आज यात्रा और वाहन पर धन खर्च कर सकते हैं। मनोरंजन और गृह सज्जा एवं निर्माण कार्य पर भी धन खर्च करेंगे। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। साहित्य और रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ कीजिए और जरूरतमंदों को चावल का दान कीजिए।
तुला राशि, आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा
![तुला राशि, आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा तुला राशि, आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा](https://static.langimg.com/thumb/116712044/navbharat-times-116712044.jpg?imgsize=245276&width=680&resizemode=3)
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला ही रहने वाला है। आपको आज किसी निकट संबधी की ओर से कोई ऐसी खबर मिलेगी जिससे मन परेशान हो सकता है। वैसे आज किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। कारोबार में लंबे समय से पैसों की समस्या चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम बना रहेगा। बच्चों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। किसी कार्यक्रम को अचानक आने वाली परिस्थिति की वजह से बदलना पड़ सकता है।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशक गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।
वृश्चिक राशि, अटका काम बनेगा
![वृश्चिक राशि, अटका काम बनेगा वृश्चिक राशि, अटका काम बनेगा](https://static.langimg.com/thumb/116712038/navbharat-times-116712038.jpg?imgsize=250712&width=680&resizemode=3)
आज का दिन आपके लिए कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा जिससे मन आनंदित होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप काम के साथ मनोरंजक पलों का भी आनंद लेंगे। दोस्तों और सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातकों की आज विशेष रूप से कमाई होगी, कोई महत्वपूर्ण काम जो काफी समय से अटका हुआ था आज वह पूरा हो सकता है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
धनु राशि, सम्मान और लाभ पाएंगे
![धनु राशि, सम्मान और लाभ पाएंगे धनु राशि, सम्मान और लाभ पाएंगे](https://static.langimg.com/thumb/116712040/navbharat-times-116712040.jpg?imgsize=253188&width=680&resizemode=3)
धनु राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज नौकरी और कारोबार में आपका प्रभाव और सम्मान बढेाग। आपके शत्रु भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। शासन-सत्ता के संपर्क का लाभ भी आज आपको मिलेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में शामिल होकर आप आज प्रतिष्ठा पाएंगे। जो लोग प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हुए हैं अथवा दवाई के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनकी कमाई में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को दूध मिश्रित जल अर्पित करें और जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न का दान दें।
मकर राशि, लाभ और उन्नति का योग है
![मकर राशि, लाभ और उन्नति का योग है मकर राशि, लाभ और उन्नति का योग है](https://static.langimg.com/thumb/116712051/navbharat-times-116712051.jpg?imgsize=248709&width=680&resizemode=3)
मकर राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन शनि और शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से लाभदायक रहेगा। आज नौकरी कारोबार में आपको लाभ और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अगर आप आज किसी नए व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन आपके पक्ष में रहेगा। पहले से चल रहे कारोबार को भी आज आप विस्तार देने के बारे में प्लान कर सकते हैं। आज आप परिवार के साथ यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। भाई बहनों से रिश्ते अनुकूल रहेंगे।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीशनि स्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ राशि, कमाई के अवसर पाएंगे
![कुंभ राशि, कमाई के अवसर पाएंगे कुंभ राशि, कमाई के अवसर पाएंगे](https://static.langimg.com/thumb/116712060/navbharat-times-116712060.jpg?imgsize=251525&width=680&resizemode=3)
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको आज धर्म कर्म के काम में भी भाग लेने का मौका मिल सकता है। आप आज किसी शुभ कार्य में सहभागी बन सकते हैं। यदि पिछले कुछ दिनों से आपके घर परिवार में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था तो वह आज दूर हो जाएगा। व्यवसाय में भी कमाई के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। शाम का समय विशेष रूप से कमाई का अवसर लेकर आएगा। आपके लिए सलाह है कि भावुकता में आकर कोई भी फैसला न लें और न किसी मदद करें नहीं तो लोग आपको ही गलत समझ सकते हैं।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शनि देव को आज तेल और तिल अर्पित करें।
मीन राशि,भाग्य का साथ, लाभ मिलेगा
![मीन राशि,भाग्य का साथ, लाभ मिलेगा मीन राशि,भाग्य का साथ, लाभ मिलेगा](https://static.langimg.com/thumb/116712042/navbharat-times-116712042.jpg?imgsize=243215&width=680&resizemode=3)
मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ प्लान कर सकते हैं। आपको आज घर के बड़ों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आपके बीच प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। आपके लिए सलाह है कि यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का पूरा ध्यान रखें। किसी से वाद विवाद में भी आपको नहीं उलझना चाहिए नहीं तो परेशानी होगी। बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा। कोई फंसा हुआ माल भी निकल जाने से आप राहत पाएंगे। विदेश से संबंधित कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करना कल्याणकारी होगा।