ज्यादातर लोग घर पर लच्छा पराठा बनाना पसंद करते हैं। अगर आप भी घर पर लच्छा पराठा बनाने की कोशिश कई बार कर चुके हैं लेकिन ये सही तरह से नहीं बनता है तो आपको कुछ टिप्स को ध्यान में रखना होगा। अगर आप इन तरकीबों को अपना लेते हैं तो आपका लच्छा पराठ बिल्कुल रेस्तरां स्टाइल बनकर तैयार होगा।
घर पर क्यों नहीं बनता लच्छा पराठा?
घर पर लच्छा पराठा बनाना कुछ लोगों को बहुत मुश्किल लगता है। कई कोशिशों के बाद भी परफेक्ट पराठा नहीं बनता है। ऐसा कई गलतियों की वजह से हो सकता है। जैसे सही तरह से आटा ना लगना या फिर सही तरह से ना बेलना। वहीं अगर इसे सही तवे पर ना बनाया जाए तो भी ये बिगड़ सकता है।
परफेक्ट लच्छा पराठा बनाने की टिप्स
लच्छेदार पराठा बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि सही तरह से आटा गुथें। बहुत ज्यादा सख्त या बहुत ज्यादा टाइट आटा ना लगाएं। रेस्तरां स्टाइल बनाने के लिए आटा लगान के बाद इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर आटे की लोई लें और इसे लच्छा पराठा बनाने की लिए तैयार कर लें और इस पर बटर लगा दें। फिर इसे कम से कम आधे घटे के लिए फ्रिज में रखें। ऐसा करने से परत की परत लच्छेदार बनेंगे।
सही तवे पर बनाएं
लच्छा पराठा बनाने के लिए सही तवे को चुनना जरूरी है। आप लोहे के तवे पर इसे बना सकते हैं। अगर ये ना हो तो आप कुकर का इस्तेमाल कर सकते हैं।