नई दिल्ली। दूसरी तरफ टी20 वर्ल्ड कप चल रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच गई है जहां उसका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रशंसक उस टूर्नामेंट को कभी नहीं भूल सकते जब टी20 वर्ल्ड कप पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था।
इस टूर्नामेंट में भारत को जीत दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह भी भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों पर राज करते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस आज भी धोनी की हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। धोनी ने हाल ही में फिर से अपना लुक बदला और लोग उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे।
View this post on Instagram
अलीम हकीम नामक हेयर स्टाइलिस्ट ने धोनी के नए लुक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिस पर क्रिकेट प्रशंसकों ने तरह-तरह की टिप्पणियां कीं। इस फोटो का कैप्शन था यंग डायनेमिक और हैंडसम महेंद्र सिंह धोनी। फोटो के नीचे फैन्स ने कमेंट किया कि धोनी उम्र के साथ जवान होते जा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया कि धोनी भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन देखकर खुश हैं। तो कुछ फैंस ने कमेंट्स में कहा कि अगर धोनी टीम में वापस आ गए तो भारत वर्ल्ड कप जीत जाएगा।