आज 8 दिसंबर 2024, रविवार को चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में हो रहा है, जिसका सबसे अधिक लाभ मेष, सिंह और तुला राशि के जातकों को मिलने वाला है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा, गुरु के साथ मिलकर गजकेसरी योग बना रहे हैं, जबकि शनि महाराज शश राजयोग का निर्माण करेंगे। इन दोनों प्रमुख योगों के प्रभाव से इन राशियों के जातकों को विशेष लाभ और उन्नति का अवसर मिलेगा।
चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होने से, यह पूरे दिन का माहौल सकारात्मक और उन्नति की दिशा में रहेगा। विशेष रूप से, चंद्रमा के गजकेसरी योग और शनि के शश राजयोग का संयोग मेष, सिंह और तुला राशियों के लिए फलदायक सिद्ध होगा। इन जातकों के लिए यह समय महत्वपूर्ण बदलावों और जीवन में नये अवसरों का होगा।
अगर आप अपनी राशि के आधार पर जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो यहाँ हम हर राशि के लिए आज का भविष्यफल लेकर आए हैं:
मेष राशि वालों की चाहत पूरी होगी
![मेष राशि वालों की चाहत पूरी होगी मेष राशि वालों की चाहत पूरी होगी](https://static.langimg.com/thumb/116054614/navbharat-times-116054614.jpg?imgsize=196526&width=680&resizemode=3)
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और भाग्यशाली रहने वाला है। चंद्रमा का संचार आय स्थान में होने से आज आपकी कमाई भी अच्छी रहेगी, आप आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन कमा सकते हैं। आपकी कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो इसका समाधान आज बातचीत से कर पाने में आप सफल होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जा रहे हैं तो आज सजग और सतर्क रहना होगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।
वृषभ राशि वाले विरोधियों से सतर्क रहें
![वृषभ राशि वाले विरोधियों से सतर्क रहें वृषभ राशि वाले विरोधियों से सतर्क रहें](https://static.langimg.com/thumb/116054613/navbharat-times-116054613.jpg?imgsize=167046&width=680&resizemode=3)
वृषभ राशि के जातकों को आज कई जिम्मेदारियों को निभाना होगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं और घरेलू जरूरतों से संबंधित खरीदारी कर सकते हैं। कारोबार में आज आपको अपने विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना होगा। आपके खर्च भी आज अधिक होने वाले हैं इसलिए बजट का ध्यान रखें। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज ससुराल पक्ष से आपको सहयोग और लाभ मिल सकता है। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को गुड़ और हरा चारा खिलाएं।
मिथुन राशि वाले खर्च से चिंतित होंगे
![मिथुन राशि वाले खर्च से चिंतित होंगे मिथुन राशि वाले खर्च से चिंतित होंगे](https://static.langimg.com/thumb/116054612/navbharat-times-116054612.jpg?imgsize=179308&width=680&resizemode=3)
मिथुन राशि के जातक आज पारिवारिक जीवन में सुख और आनंद पाएंगे। लेकिन सामाजिक और राजनीतिक मामलों में आपको आज परेशानी हो सकती है। आपको मान सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। आप किसी शुभ और मांगलिक काम में भाग ले सकते हैं। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। धर्म कर्म के काम में भी आज आप रुचि लेंगे। आर्थिक मामलों में आप खर्च को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का अभिषेक दूध से करें।
कर्क राशि के जातक सजग सतर्क रहें
![कर्क राशि के जातक सजग सतर्क रहें कर्क राशि के जातक सजग सतर्क रहें](https://static.langimg.com/thumb/116054611/navbharat-times-116054611.jpg?imgsize=192414&width=680&resizemode=3)
आज आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा शनि के साथ मिलकर विषयोग बना रहे हैं तो आपके लिए प्रतिकूल फलदायी रहने वाला है। ऐसे में आपको आज कामकाज में अधिक सजग और सतर्क रहना होगा। आपको आज छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है। वैसे आज आपको कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। विष योग की प्रतिकूलता को गजकेसरी योग कम करेगा और धर्म कर्म की ओर और परंपराओं की ओर भी आपका रुझान होगा जिससे आपको फायदा भी मिलेगा और आप मानसिक शांति पा सकते हैं। शाम का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आनंद के पल बिताएंगे।
आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना लाभदायी रहेगा।
सिंह राशि वाले लाभ और सुख पाएंगे
![सिंह राशि वाले लाभ और सुख पाएंगे सिंह राशि वाले लाभ और सुख पाएंगे](https://static.langimg.com/thumb/116054609/navbharat-times-116054609.jpg?imgsize=210034&width=680&resizemode=3)
सिंह राशि पर आज सितारे मेहरबान रहेंगे। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि बेहतर होगी और आपको सम्मान की प्राप्ति भी होगी। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग और सुख मिलेगा। परिवार के साथ आज यात्रा का संयोग भी बन सकता है। आपको आज कुछ रुचिकर काम करने का भी मौका मिलेगा। आज संतान को अच्छा काम करता देख मन में प्रसन्नता होगी।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।
कन्या राशि के लिए दिन मिश्रित
![कन्या राशि के लिए दिन मिश्रित कन्या राशि के लिए दिन मिश्रित](https://static.langimg.com/thumb/116054608/navbharat-times-116054608.jpg?imgsize=139858&width=680&resizemode=3)
कन्या राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, ऐसे में आपके लिए बहुत ही जरूरी है कि आप आज वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। करियर और कामकाज के लिहाज से आज दिन अच्छा रहेगा। जो लोग आज काम पर जा रहे हैं उनको सितारों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विरोधी आपके प्रभाव और कार्यकुशलता के आगे पस्त होंगे। अगर आप गृह निर्माण के काम से जुड़े हैं तो आज आपकी विशेष रूप से कमाई होने वाली है। साथ ही आज किसी नए संबंध और परिचय से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों और वरिष्ठ लोगो से आशीर्वाद लेकर नया काम करना शुभ रहेगा।
तुला राशि वालों की चाहत पूरी होगी
![तुला राशि वालों की चाहत पूरी होगी तुला राशि वालों की चाहत पूरी होगी](https://static.langimg.com/thumb/116054607/navbharat-times-116054607.jpg?imgsize=225096&width=680&resizemode=3)
आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए अनुकूल और पक्ष में रहने वाला है। राशि स्वामी शुक्र राशि से चतुर्थ भाव में विराजमान होकर आपके सुख साधनों में वृद्धि कर रहे हैं। आपको आझ लव लाइफ में भी सितारों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। आपकी कोई चाहत आज पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज लाभ और सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। आज नए संबंध की शुरुआत होने का भी योग बना हुआ है, ऐसे में आज विवाह योग्य जातकों के विवाह के संयोग बनेंगे। बिजनस में साझेदारों और सहयोगियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। वैसे आज स्वास्थ्य संबंधी कारणों पर भी धन खर्च होगा।
आज भाग्य 87%आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करे और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि वाले आज भावुक होंगे
![वृश्चिक राशि वाले आज भावुक होंगे वृश्चिक राशि वाले आज भावुक होंगे](https://static.langimg.com/thumb/116054606/navbharat-times-116054606.jpg?imgsize=220088&width=680&resizemode=3)
वृश्चिक राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आपके मन में स्नेह और सद्भाव बना रहेगा और आप भावुकतावश लोगों की मदद के लिए आगे भी आएंगे। आज आपकी रुचि धर्म कर्म और सामाजिक कार्य में रहेगी। आपका मान सम्मान और प्रभाव बढेगा। आपके ऊपर आज काम की जिम्मेदारी बनी रहेगी, जिससे परिश्रम अधिक करना होगा। आज की शाम आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। आपको आज किसी मित्र और संबंधी से भी अपेक्षित सहयोग मिलेगा जिससे आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। लव लाइफ में आज प्रेम और सहयोग बना रहेगा लेकिन सलाह है कि, दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि वाले उतावलेपन से बचें
![धनु राशि वाले उतावलेपन से बचें धनु राशि वाले उतावलेपन से बचें](https://static.langimg.com/thumb/116054605/navbharat-times-116054605.jpg?imgsize=190046&width=680&resizemode=3)
धनु राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको आज अपना सभी काम धैर्य और संयम से पूरा करना होगा, उतावलेपन से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। पिता और पिता तुल्य व्यक्ति से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज कारोबार अथवा किसी पारिवारिक विषय को लेकर साहसिक कदम उठा सकते हैं। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे 5 दीप जलना शुभ फलदायी होगा।
मकर राशि के लिए दिन लाभदायक
![मकर राशि के लिए दिन लाभदायक मकर राशि के लिए दिन लाभदायक](https://static.langimg.com/thumb/116054604/navbharat-times-116054604.jpg?imgsize=213470&width=680&resizemode=3)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का संचार आपकी राशि में होने से आप आज रोमांटिक रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। कारोबार में आज कोई डील हो सकती है जो भविष्य में लाभदायक रहेगी। अगर आप जमीन या मकान में धन निवेश करने के लिए लिए प्लान कर रहे हैं तो आज का दिन इस काम के लिए भी आपके पक्ष में रहेगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। शाम का समय आपका मनोरंजक रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना पूरा करें और पीपल को जल दें।
कुंभ राशि को खूब मिलेगा लाभ
![कुंभ राशि को खूब मिलेगा लाभ कुंभ राशि को खूब मिलेगा लाभ](https://static.langimg.com/thumb/116054603/navbharat-times-116054603.jpg?imgsize=221434&width=680&resizemode=3)
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आज आपको बड़ी मात्रा में धन का लाभ मिल सकता है। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो आज आप उसे पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आपके आज आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी को आज आप कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। लव लाइफ में आज का दिन आपको रोमांटिक बीतेगा। प्रेमी के साथ आप आज यादगार पल बिताएंगे। किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपकी आज बातें होंगी और आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी पार्टी समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
मीन राशि वाले लाभ और सम्मान पाएंगे
![मीन राशि वाले लाभ और सम्मान पाएंगे मीन राशि वाले लाभ और सम्मान पाएंगे](https://static.langimg.com/thumb/116054602/navbharat-times-116054602.jpg?imgsize=240932&width=680&resizemode=3)
मीन राशि के लिए आज रविवार का दिन मानसिक सुख शांति प्रदान करने वाला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्रं आगे बढने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ आज यात्रा का भी प्लान बन सकता है। सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में आपकी आज रुचि बनी रहेगी जिससे सामाजिक क्षेत्र में आप सम्मान पाएंगे। आपको आज बच्चों की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। आप आज घर की साज सज्जा पर भी काम करेंगे। महिलाओं को आज मायके की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।